रायपुर राइस सिटी ने डायमंड जोनकॉन 2024 में रचा इतिहास, सम्मान और पुरस्कारों की झड़ी

Views





डायमंड जोनकॉन 2024 के दौरान JCI रायपुर राइस सिटी ने अद्वितीय उपलब्धियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जोन IX के ज़ोन प्रेसीडेंट  अमन शुक्ला जी द्वारा हमारे सम्माननीय मेंटर, जेसी समीर शेख सर को विशेष सम्मान दिया गया। उन्हें ZP रिपोर्ट में विशिष्टता के साथ स्थान देकर उनके अद्वितीय योगदान और मार्गदर्शन को सराहा गया। यह सम्मान केवल जेसी समीर शेख सर की मेहनत और समर्पण की पहचान नहीं है, बल्कि पूरे JCI रायपुर राइस सिटी के लिए गर्व का विषय बन गया है।


इसके साथ ही, JCI रायपुर राइस सिटी ने सामुदायिक कार्यक्रम "Excel Plus Super Model" के लिए प्रथम रनर-अप का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता। यह सफलता चैप्टर के सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास का नतीजा है, जो समाज के प्रति हमारी सेवा भावना और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


चैप्टर के मार्गदर्शक जेसी शेख समीर सर को जोन IX के आधार स्तंभ सम्मान से भी विभूषित किया गया है, जो उनके जोन के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को स्वीकार करता है। यह सम्मान हमें गर्व और प्रेरणा से भर देता है।


इसके अलावा, JCI रायपुर राइस सिटी की JC सपना अवस्थी, जो 2025 की प्रेसिडेंट इलेक्ट हैं, को "जोन की उत्कृष्ट नव महिला" का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उनके नेतृत्व, समर्पण और मेहनत का प्रमाण है, जिसने पूरे जोन में उनकी पहचान बनाई।


JCI रायपुर राइस सिटी के सभी सदस्य इन उपलब्धियों से प्रेरित होकर आगे बढ़ने के लिए और भी उत्साहित हैं। यह सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी, और आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगी। 


JCI रायपुर राइस सिटी के सभी सदस्यों की ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और धन्यवाद।


0/Post a Comment/Comments